PM Ujjwala Yojana Apply Online : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana 2026) की शुरुआत मई 2016 में की गई थी। इसका उद्देश्य बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों की महिलाओं को मुफ्त LPG (रसोई गैस) कनेक्शन प्रदान करना है। ताकि प्रदूषण से राहत मिल सके। महिलाओं का स्वास्थ्य अच्छा रहे।
PM Ujjwala Yojana Apply Online : Overview
| Name of Article | PM Ujjwala Yojana Apply Online |
| Category | Government Scheme |
| Beneficiary | सभी गरीब महिला |
| Apply Fee | Nil |
| Apply Mode | Online Offline |
| Location | India |
| Official Website | pmuy.gov.in |
उज्ज्वला 2.0-क्या मिलता है?
डिपॉजिट-फ्री कनेक्शन:
उज्ज्वला कनेक्शन में सिलेंडर, प्रेसर रेगुलेटर, सुरक्षा होज़, DGCC बुकलेट व इंस्टालेशन शामिल हैं। इनका खर्च सरकार और तेल कंपनियां (OMCs) वहन करती हैं।
फ्री पहला रीफिल और चूल्हा:
उज्ज्वला 2.0 के तहत कनेक्शन के साथ पहला सिलेंडर भरा हुआ मिलता है। साथ ही चूल्हा भी बिना किसी शुल्क के मिलता है।
उज्ज्वला कनेक्शन के लिए पात्रता (Eligibility )
- आवेदक महिला हो और कम से कम 18 वर्ष आयु हो।
- आवेदक का परिवार BPL (गरीबी रेखा से नीचे) में होना चाहिए।
- परिवार के पास पहले से कोई घरेलू LPG कनेक्शन नहीं होना चाहिए।
जरुरी कागजात (Required Documents)
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- पते के लिए प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- ई मेल आईडी
लागू सब्सिडी और बजट आवंटन (2026)
- सरकार ने 300 रुपये प्रति 14.2 kg सिलेंडर की सब्सिडी जारी रखने की मंजूरी दी है। (पुरानी दर 200 रुपये थी)।
- यह सब्सिडी प्रति वर्ष 9 रीफिल तक उपलब्ध है। (5 kg सिलेंडर के लिए समानुपातिक आधार पर)।
- सरकार ने इस सब्सिडी के लिए 12 हजार करोड़ का बजट और तेल कंपनियों को LPG की लागत की भरपाई के लिए 30 हजार करोड़ रुपये मंजूर किया है।
- उज्ज्वला योजना से 1 जुलाई 2025 तक लगभग 10.33 करोड़ कनेक्शन वितरित किए जा चुके हैं।
उज्ज्वला के लिए आवेदन कैसे करें?
(A) उज्ज्वला योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन
- सरकारी वेबसाइट www.pmuy.gov.in पर विजिट करें।
- अपने क्षेत्र की कंपनी चुनें। जैसे- Indane, Bharat Gas, HP Gas आदि।
- फिर ‘Ujjwala 2.0 New Connection’ विकल्प चुनें।
- राज्य, जिला, डिस्ट्रीब्यूटर और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- मोबाइल पर आई OTP से वेरिफिकेशन करें।
- दस्तावेज़ (आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक डिटेल, फोटो आदि) अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें और रेफरेंस नंबर प्राप्त करें। इसके बाद नजदीकी एजेंसी पर जाएं।
(B) उज्ज्वला योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन
- अपने नजदीकी गैस वितरक कार्यालय पर जाएं।
- फॉर्म भरें और दस्तावेज जमा करें।
- सत्यापन के बाद कनेक्शन जारी किया जाएगा।
नोटः कुछ क्षेत्रों में अनियमितता (स्कैम) की आशंका जताई गई है। जैसे दो लाख महिलाओं ने गैस कनेक्शन से पति का नाम हटवाया। सरकार ने ऑडिट एवं ट्रांसफर पर रोक लगाई है। यह कदम योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
FAQs. अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. उज्ज्वला योजना के तहत फ्री गैस कनेक्शन किन्हें मिलेगा?
उत्तरः यह योजना 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए है जो BPL (गरीबी रेखा से नीचे) परिवार से आती हैं और जिनके परिवार में पहले से LPG कनेक्शन नहीं है।
2. उज्ज्वला योजना में क्या-क्या मुफ्त दिया जाता है?
उत्तरः इसमें डिपॉजिट-फ्री गैस कनेक्शन, सिलेंडर, रेगुलेटर, पहला रिफिल और एक चूल्हा (Hotplate) मुफ्त दिया जाता है।
3. उज्ज्वला योजना 2026 के लिए आवेदन करने के लिए किन दस्तावेज़ों की जरूरत होगी?
उत्तरः आधार कार्ड, राशन कार्ड/स्वयं घोषणा पत्र (Annexure I), बैंक खाता विवरण, पासपोर्ट साइज फोटो और पहचान/पता प्रमाण की जरूरत होती है।
4. उज्ज्वला योजना 2026 में आवेदन कैसे करें?
उत्तरः आवेदन दो तरीकों से हो सकता है-
ऑनलाइन: pmuy.gov.in पर जाकर फॉर्म भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
ऑफलाइन: नजदीकी गैस एजेंसी/वितरक के पास जाकर फॉर्म और दस्तावेज़ जमा करें।
5. उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी कितनी है?
उत्तरः सरकार उज्ज्वला उपभोक्ताओं को प्रति 14.2 किलो LPG सिलेंडर पर ₹300 की सब्सिडी देती है (साल में अधिकतम 9 सिलेंडरों पर)।