New-Project-22.webp

PM Ujjwala Yojana Apply Online : मिलेगा फ्री गैस कनेक्शन

PM Ujjwala Yojana Apply Online : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत मई 2016 में भारत सरकार द्वारा की गई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों, विशेषकर महिलाओं को स्वच्छ ईंधन के रूप में LPG गैस कनेक्शन उपलब्ध कराना है। पहले कई गरीब परिवार खाना बनाने के लिए लकड़ी, कोयला या अन्य पारंपरिक ईंधन का उपयोग करते थे, जिससे घर के अंदर धुआँ फैलता था और स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता था। उज्ज्वला योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को LPG कनेक्शन की सुविधा देकर धुएँ और प्रदूषण को कम करने का प्रयास किया गया है। इससे महिलाओं को स्वच्छ रसोई ईंधन मिलने के साथ खाना बनाने में भी सुविधा होती है।

अगर आप भी प्रधानमंत्री उज्ज्वल योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने चाहते है तो इस लेखा को अंत तक जरुर पढ़ें।

PM Ujjwala Yojana Apply Online : Overview

Name of Article PM Ujjwala Yojana Apply Online
CategoryGovernment Scheme
Beneficiaryसभी गरीब महिला
Apply FeeNil
Apply ModeOnline Offline
Location India
Official Websitepmuy.gov.in

उज्ज्वला 2.0-क्या मिलता है?

डिपॉजिट-फ्री कनेक्शन:
उज्ज्वला कनेक्शन में सिलेंडर, प्रेसर रेगुलेटर, सुरक्षा होज़, DGCC बुकलेट व इंस्टालेशन शामिल हैं। इनका खर्च सरकार और तेल कंपनियां (OMCs) वहन करती हैं।

फ्री पहला रीफिल और चूल्हा:
उज्ज्वला 2.0 के तहत कनेक्शन के साथ पहला सिलेंडर भरा हुआ मिलता है। साथ ही चूल्हा भी बिना किसी शुल्क के मिलता है।

उज्ज्वला कनेक्शन के लिए पात्रता (Eligibility )

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत LPG कनेक्शन प्राप्त करने के लिए आवेदक को कुछ निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना होता है। सामान्य रूप से पात्रता इस प्रकार है:

  • आवेदक 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिला होनी चाहिए।
  • आवेदक के परिवार में पहले से किसी सदस्य के नाम पर LPG कनेक्शन नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक गरीब या आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से संबंधित होनी चाहिए।
  • आवेदन के लिए आधार कार्ड और बैंक खाते जैसी आवश्यक जानकारी उपलब्ध होनी चाहिए।
  • पात्रता और लाभ योजना के वर्तमान सरकारी नियमों के अनुसार निर्धारित किए जाते हैं।
  • आवेदन करते समय संबंधित आधिकारिक LPG पोर्टल या गैस एजेंसी द्वारा मांगे गए दस्तावेज जमा करने होते हैं।

जरुरी कागजात (Required Documents)

  • आधार कार्ड 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • पते के लिए प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड 
  • मोबाइल नंबर 
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो 
  • ई मेल आईडी

उज्ज्वला के लिए आवेदन कैसे करें?

(A) उज्ज्वला योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन

  • सरकारी वेबसाइट www.pmuy.gov.in पर विजिट करें।
  • अपने क्षेत्र की कंपनी चुनें। जैसे- Indane, Bharat Gas, HP Gas आदि।
  • फिर ‘Ujjwala 2.0 New Connection’ विकल्प चुनें।
  • राज्य, जिला, डिस्ट्रीब्यूटर और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • मोबाइल पर आई OTP से वेरिफिकेशन करें।
  • दस्तावेज़ (आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक डिटेल, फोटो आदि) अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और रेफरेंस नंबर प्राप्त करें। इसके बाद नजदीकी एजेंसी पर जाएं।

(B) उज्ज्वला योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन

  • अपने नजदीकी गैस वितरक कार्यालय पर जाएं।
  • फॉर्म भरें और दस्तावेज जमा करें।
  • सत्यापन के बाद कनेक्शन जारी किया जाएगा।

नोटः कुछ क्षेत्रों में अनियमितता (स्कैम) की आशंका जताई गई है। जैसे दो लाख महिलाओं ने गैस कनेक्शन से पति का नाम हटवाया। सरकार ने ऑडिट एवं ट्रांसफर पर रोक लगाई है। यह कदम योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

FAQs. अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. उज्ज्वला योजना के तहत फ्री गैस कनेक्शन किन्हें मिलेगा?

उत्तरः यह योजना 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए है जो BPL (गरीबी रेखा से नीचे) परिवार से आती हैं और जिनके परिवार में पहले से LPG कनेक्शन नहीं है।

2. उज्ज्वला योजना में क्या-क्या मुफ्त दिया जाता है?

उत्तरः इसमें डिपॉजिट-फ्री गैस कनेक्शन, सिलेंडर, रेगुलेटर, पहला रिफिल और एक चूल्हा (Hotplate) मुफ्त दिया जाता है।

3. उज्ज्वला योजना 2026 के लिए आवेदन करने के लिए किन दस्तावेज़ों की जरूरत होगी?

उत्तरः आधार कार्ड, राशन कार्ड/स्वयं घोषणा पत्र (Annexure I), बैंक खाता विवरण, पासपोर्ट साइज फोटो और पहचान/पता प्रमाण की जरूरत होती है।

4. उज्ज्वला योजना 2026 में आवेदन कैसे करें?

उत्तरः आवेदन दो तरीकों से हो सकता है-

ऑनलाइन: pmuy.gov.in पर जाकर फॉर्म भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
ऑफलाइन: नजदीकी गैस एजेंसी/वितरक के पास जाकर फॉर्म और दस्तावेज़ जमा करें।

5. उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी कितनी है?

उत्तरः सरकार उज्ज्वला उपभोक्ताओं को प्रति 14.2 किलो LPG सिलेंडर पर ₹300 की सब्सिडी देती है (साल में अधिकतम 9 सिलेंडरों पर)।

Leave a Comment