New-Project-22.webp

Aadhaar Card में Photo कैसे Change करें? जानिए 2026 का सबसे आसान तरीका

अगर आपके आधार कार्ड (Aadhaar Card) में लगी फोटो बहुत पुरानी, धुंधली या पहचान में नहीं आ रही है, तो अब आप उसे आसानी से बदलवा सकते हैं। कई बार बैंक अकाउंट खुलवाने, पासपोर्ट बनवाने, सरकारी योजना का लाभ लेने या किसी अन्य KYC प्रक्रिया के दौरान पुरानी फोटो की वजह से परेशानी हो सकती है।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि Aadhaar Card में फोटो कैसे बदलें, इसके लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ चाहिए, कितना शुल्क लगेगा, कितना समय लगता है और क्या यह प्रक्रिया ऑनलाइन की जा सकती है या नहीं।

Aadhaar Card में Photo कैसे Change करें?

AuthorityUIDAI Aadhar
Categoryसरकारी काम
Article Nameआधार कार्ड में फोटो कैसे चेंज करें
Update Modeऑनलाइन
Update Fee₹125
Official Websiteक्लिक हियर

Aadhaar Card में Photo Change करने का तरीका

Step 1:- सबसे पहले, UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Step 2:- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद, ‘Get Aadhaar’ सेक्शन में आपको ‘Book an Appointment’ का विकल्प मिलेगा; कृपया उस पर क्लिक करें।

Step 3:- इसके बाद, एक लॉगिन इंटरफ़ेस खुलेगा, जहाँ आपको OTP के ज़रिए अपने आधार कार्ड से लॉगिन करने के लिए अपना नाम, मोबाइल नंबर और कैप्चा (CAPTCHA) डालना होगा।

Step 4:- लॉगिन करते ही ‘सेंटर अपॉइंटमेंट’ का ऑप्शन दिखाई देगा, बस उस पर क्लिक करें।

Step 5:- अब आपकी स्क्रीन पर एक फ़ॉर्म दिखेगा, जिसमें आपको अपना आयु वर्ग चुनना होगा, अपनी सेवा का प्रकार बताना होगा और फिर “Proceed for Center Selection” विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Step 6:- इसके बाद, आपसे आपके इलाके का पिन कोड मांगा जाएगा; अपना पिन कोड डालें और ‘सर्च’ पर क्लिक करें।

Step 7:- इसके बाद, आपकी स्क्रीन पर स्लॉट बुक करने का विकल्प दिखेगा, जहाँ आप अपनी पसंद का समय और तारीख चुन सकते हैं; चुनने के बाद, बस ‘Next’ पर क्लिक करें।

Step 8:- आखिर में, आपको ₹75 का पेमेंट करना होगा। आप यह पेमेंट UPI या नेट बैंकिंग के ज़रिए कर सकते हैं। ऐसा करने पर, आपको एक रसीद मिलेगी जिसमें सभी ज़रूरी जानकारी होगी, जैसे कि आपको कहाँ और कब रिपोर्ट करना है।

Aadhaar Photo Update Status कैसे चेक करें?

फोटो अपडेट कराने के बाद आपको जो URN (Update Request Number) मिलता है, उसकी मदद से आप अपडेट का स्टेटस ऑनलाइन देख सकते हैं।

स्टेटस देखने के लिए आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Check Update Status विकल्प का उपयोग करना होगा।

Leave a Comment