New-Project-22.webp

How to Check PF Balance : पीएफ बैलेंस कैसे चेक करें (तीन अलग-अलग तरीके)

How to Check PF Balance : आज के आर्टिकल में हम बात करेंगे, उन लोगों की जो लोग प्राइवेट कम्पनी में नौकरीपेशा करते है, तथा जिनका ईपीएफओ (EPFO) में खाता है। उन लोगों के वेतन का कुछ भाग, प्रत्येक महीने ईपीएफओ खाता में जमा होता रहता है, जिसे हम प्रोविडेंट फंड (PF) का पैसा कहते हैं। तो अगर आप भी अपने पीएफ (PF) अकाउंट का बैलेंस चेक करना चाहते हैं, तो आप इन चार आसान तरीकों कर सकते है। जिनके बारें में निचे विस्तार से स्टेप वाइज स्टेप बताया गया है इसलिए आप इस लेखा को अंत तक जरूर पढ़े।

How to Check PF Balance – Overview

आर्गेनाइजेशन का नामEPFO
केटेगरीसरकारी काम
आर्टिकल का नामपीएफ बैलेंस कैसे चेक करें
लाभार्थीप्रत्येक पीएफ खाताधारक।
बैलेंस चेकिंग मोडOnline as well Offline
ऑफिसियल साईटClick here

एक मिस कॉल से जाने PF का बैलेंस { How to Check PF Account Balance through Miss Call }

सबसे पहले आपको ईपीएफओ (EPFO) द्वारा दिए गए टोल फ्री नंबर 9966044425 पर एक मिस कॉल देना होगा। दो रिंग जाने के बाद कॉल अपने आप कट जाएगी। इसके तुरंत बाद ही आपके नंबर पर एक मैसेज आएगा, जिसमें आपके अकाउंट की जानकारी के साथ-साथ आपका पीएफ बैलेंस भी लिखा होगा।

नोट: ऐसा करने से पहले, आपको बस इस बात का ध्यान रखना है कि, आपका मोबाइल नंबर आपके पीएफ(PF) अकाउंट से जरूर लिंक हो।

How to Check PF Balance

मैसेज से प्राप्त करें PF जानकारी

आप इंटरनेट के बिना एसएमएस (SMS) करके भी अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। यह पीएफ बैलेंस चेक करने का सबसे आसान तरीका है। इसके लिए आपके पास यूएएन (Universal Account Number) और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना चाहिए। आपको अपने मोबाइल फोन के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एक एसएमएस भेजना होगा।

इसमें आपको EPFOHO स्पेस देकर अपना यूएएन (UAN) ENG टाइप करना होगा। आपको बता दें कि ENG एक भाषा कोड है। आप इसे अपने पसंदीदा भाषा कोड से बदल सकते हैं। जैसे हिंदी के लिए HIN या मराठी के लिए MAR टाइप करना होगा। इस एसएमएस को आपको 7738299899 नंबर पर भेजना होगा। इसके बाद आपको पूरी डिटेल के साथ आपके पीएफ अमाउंट की जानकारी मिल जाएगी।

EPFOHO <space> UAN Number <space> ENG

नोट: याद रखिए आपका मोबाइल नंबर, आपके पीएफ अकाउंट से लिंक हो।

How to Check PF Balance

नोट : अगर आप चाहे तो हिंदी, इंग्लिश भाषा के अलावा पंजाबी, मराठी, कन्नड़, तमिल, बंगाली, मलयालम भाषा में भी पीएफ अकाउंट बैलेंस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं| आप जिस भाषा में पीएफ अकाउंट बैलेंस की जानकारी पाना चाहते हैं, उस भाषा का प्रथम तीन अक्षर लिख कर भेजना होगा| जैसे-

अंग्रेजी भाषा में पीएफ बैलेंस चेक करने के लिए EPFOHO UAN ENG
हिंदी भाषा में पीएफ बैलेंस चेक करने के लिएEPFOHO UAN HIN
पंजाबी भाषा में पीएफ बैलेंस चेक करने के लिए EPFOHO UAN PUN
गुजराती भाषा में पीएफ बैलेंस चेक करने के लिए EPFOHO UAN GUJ
मराठी भाषा में पीएफ बैलेंस चेक करने के लिएEPFOHO UAN MAR
कन्नड़ भाषा में पीएफ बैलेंस चेक करने के लिएEPFOHO UAN KAN
तेलुगु भाषा में पीएफ बैलेंस चेक करने के लिए EPFOHO UAN TEL
तमिल भाषा में पीएफ बैलेंस चेक करने के लिए EPFOHO UAN TAM
मलयालम भाषा में पीएफ बैलेंस चेक करने के लिएEPFOHO UAN MAL
बंगाली भाषा में पीएफ बैलेंस चेक करने के लिएEPFOHO UAN BEN 

वेबसाइट के जरिए जाने PF बैलेंस {How to Check PF Account Balance through EPFO Website}

स्टेप 1: पहले आप ईपीएफओ (EPFO) की वेबसाइट (epfindia.gov.in) पर जाए।

  • फिर E-passbook के ऑप्शन पर क्लिक करे।
How to Check PF Balance

स्टेप 2: अपना यूएएन(UAN) नंबर, पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉगिन करें।

How to Check PF Balance

स्टेप 3: जिस पीएफ (PF) अकाउंट का बैलेंस चेक करना है वह अकाउंट चुने और व्यू पासबुक के ऊपर क्लिक करें, और साथ ही साथ उस साल को भी चुने जिस साल का स्टेटमेंट चेक करना चाहते हैं। तब आपके पास आपके पासबुक की पूरी जानकारी खुलकर आ जाएगी। आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं ।

How to Check PF Balance

इस तरह से हमने ‘पीएफ बैलेंस कैसे चेक करें’ विस्तार से जाना। आशा है यह जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी। अगर आपका कोई सवाल है तो कमेंट पर लिखें। साथ ही अगर आपको यह लेख पसंद आया हो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।

पीएफ का टोल फ्री नंबर कौन सा है?

  • PF Balance Check Toll Free Number : 1800-118-005

Important Links

Check PF Balance Click Here
Official Website Click Here
Join our TelegramClick Here
WhatsApp ChannelClick Here
Join InstagramClick Here
Join FacebookClick Here

इन्हें भी दखें

CIBIL रिपोर्ट फ्री में चेक कैसे करें |
Ration Card में नए सदस्य का नाम कैसे जोड़ें? घर बैठे
E Shram Card का पैसा कैसे चेक करें? जाने पूरा प्रोसेस
Ration Card e-kyc Online – राशन कार्ड ई-केवाईसी कैसे करें
PM Gramin Awas Yojana List 2026 : इस लिस्ट में नाम आया या नहीं ऐसे चेक करें

1 thought on “How to Check PF Balance : पीएफ बैलेंस कैसे चेक करें (तीन अलग-अलग तरीके)”

Leave a Comment