How to Download PAN Card Online 2026 : आज के समय में PAN Card सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है। बैंक खाता खोलने से लेकर इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने, निवेश करने और कई वित्तीय कार्यों के लिए इसकी आवश्यकता पड़ती है। कई बार हमारा PAN Card खो जाता है, खराब हो जाता है या तुरंत उसकी जरूरत पड़ जाती है। ऐसे में आप बिना किसी साइबर कैफे जाए ऑनलाइन e-PAN Card डाउनलोड कर सकते हैं।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि How to Download PAN Card Online, e-PAN डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका, जरूरी दस्तावेज, शुल्क, और डाउनलोड करते समय आने वाली समस्याओं का समाधान।
How to Download PAN Card Online 2026
Step 1:- सबसे पहले ऊपर दिए गए लिंक में से जिस भी कंपनी से आपका पैन कार्ड बना हो उसे पर क्लिक करें जैसे कि मेरा पैन कार्ड एनएसडीएल से बना है
Step 2:- आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा जिसमें आपको अपना PAN नंबर Aadhar नंबर D.O.B फील करके सबमिट कर देना है।
Step 3:- फिर आपको ₹8. 26 पैसे का पेमेंट करना होगा और आपका PAN कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।
e-PAN PDF का Password क्या होता है?
डाउनलोड की गई PDF पासवर्ड से सुरक्षित होती है।
अधिकांश मामलों में पासवर्ड का फॉर्मेट होता है—
- आपकी जन्म तिथि (DDMMYYYY)
- उदाहरण:
- यदि आपकी जन्म तिथि 15 अगस्त 1998 है, तो पासवर्ड होगा:
- 15081998
क्या e-PAN सभी जगह मान्य है?
हाँ। आयकर विभाग द्वारा जारी e-PAN पूरी तरह वैध दस्तावेज है। इसे बैंक, वित्तीय संस्थानों, KYC और अधिकांश सरकारी एवं निजी कार्यों में स्वीकार किया जाता है। यदि किसी संस्था को फिजिकल कॉपी चाहिए, तो आप डाउनलोड की गई PDF का प्रिंट भी उपयोग कर सकते हैं।