New-Project-22.webp

कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangala Yojana)

Kanya Sumangala Yojana :- केंद्र सरकार और राज्य सरकार महिलाओं को पुरुषों के सामान ही मजबूत करने का प्रयास कर रही है, जिससे इस पुरुष प्रधान देश में महिलाओं की भागीदारी को सामान किया जा सके और देश को प्रगति के मार्ग में आगे बढ़ाया जा सके| उत्तर प्रदेश सरकार ने बेटियों के उत्थान के लिए एक नयी योजना का शुभारम्भ किया है, जिसे ‘कन्या सुमंगला योजना’ नाम दिया गया है| कन्या सुमंगला योजना क्या है, इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने के विषय में आपको इस पेज पर विस्तार से बता रहे है |

Kanya Sumangala Yojana – Overview

विवरणजानकारी
योजना का नाममुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
राज्यउत्तर प्रदेश
शुरू की गईउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थीउत्तर प्रदेश की बालिकाएं
कुल आर्थिक सहायता₹25,000 (6 चरणों में)
लाभ वितरणजन्म से लेकर स्नातक/डिप्लोमा तक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक पोर्टलhttps://mksy.up.gov.in

योजना का लाभ (Benefit Of Scheme)

विवरणराशि (₹)
बच्ची के जन्म पर₹5,000
सभी टीकाकरण पूरे होने पर (1 वर्ष की उम्र तक)₹2,000
पहली कक्षा में दाखिले पर₹3,000
छठी कक्षा में प्रवेश पर₹3,000
नौवीं कक्षा में दाखिले पर₹5,000
10वीं/12वीं के बाद 2+ वर्ष के डिप्लोमा या ग्रेजुएशन में प्रवेश पर₹7,000
कुल₹25,000

आवश्यक डॉक्यूमेंट (Important Documents)

  • कन्या सुमंगला योजना का लाभ प्राप्त करनें के लिए लड़की के पास आधार कार्ड होना अतिआवश्यक है |
  • लड़की का जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए |
  • बेटी जिस विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर रही हो, उस विद्यालय में अध्ययनरत का प्रमाण पत्र होना चाहिए |
  • आवेदन पत्र पर माता -पिता का बेटी के साथ का फोटो लगाना अनिवार्य है|
  • आवेदन पत्र के साथ माता -पिता तथा बेटी के आधार कार्ड की फोटोकापी लगाना है|

योजना का लाभ लेने हेतु लाभार्थी हेतु श्रेणी

श्रेणी 1- नवजात बालिकाओ के लिए

  • इस श्रेणी के अंतर्गत 1 अप्रैल 2019 या उसके बाद जन्मी बालिका के लिए आवेदन लिए जाएंगे |
  • इसके अंतर्गत आवेदन बालिका की जन्म तिथि के 6 माह के अन्दर करना अनिवार्य है।
  • आवेदक को बालिका का जन्म प्रमाणपत्र अपलोड करना अनिवार्य है|
  • संस्थागत प्रसव पंजीकरण का प्रमाणपत्र एवं शपथ पत्र अपलोड करना अनिवार्य है।

श्रेणी 2 – टिकाकरण पूर्ण करने वाली बालिकाओ के लिए

  • टिकाकरण कार्ड अपलोड करना ।
  • शपथ पत्र अपलोड करना होगा।

श्रेणी 3 – कक्षा 1 मे प्रवेश प्राप्त करने वाली बालिकाओ के लिए

  • प्रार्थना पत्र किसी सरकारी, अनुदानित या मान्यता प्राप्त विद्यालय मे एडमीशन लेने के बाद उसी वर्ष 31 जुलाई तक या विधालय मे प्रवेश की अंतिम तिथि के 45 दिन के अंदर (जो भी बाद मे हो) तक जमा करना अनिवार्य है।
  • बालिका के कक्षा 1 मे प्रवेश लेने संबंधी प्रमाणपत्र विद्यालय का U-DISE कोड या विद्यालय का कोड।
  • शपथ पत्र अपलोड करना होगा।

श्रेणी 4 – कक्षा 6 मे प्रवेश प्राप्त करने वाली बालिकाओ के लिए

  • प्रार्थना पत्र किसी सरकारी, अनुदानित या मान्यता प्राप्त विधालय मे एडमीशन लेने के बाद उसी वर्ष 31 जुलाई तक या विधालय मे प्रवेश की अंतिम तिथि के 45 दिन के अंदर (जो भी बाद मे हो) तक जमा करना अनिवार्य है।
  • बालिका के कक्षा 6 मे प्रवेश लेने संबंधी प्रमाणपत्र विद्यालय का U-DISE कोड या विद्यालय का कोड।
  • शपथ पत्र अपलोड करना होगा।

श्रेणी 5 – कक्षा 9 मे प्रवेश प्राप्त करने वाली बालिकाओ के लिए

  • प्रार्थना पत्र किसी सरकारी, अनुदानित या मान्यता प्राप्त विधालय मे दाखिला लेने के बाद उसी वर्ष 30 सितम्बर तक या बोर्ड मे पंजीकरण की अंतिम तिथि के 45 दिन के अंदर (जो भी बाद मे हो) तक जमा करना अनिवार्य है।
  • बालिका के कक्षा 9 मे प्रवेश लेने संबंधी प्रमाणपत्र विद्यालय का U-DISE कोड या विद्यालय का कोड।
  • शपथ पत्र अपलोड करना होगा।

श्रेणी 6 – स्नातक, डिग्री तथा दो साल के डिप्लोमा मे प्रवेश प्राप्त करने वाली बालिकाओ के लिए

  • प्रार्थना पत्र स्नातक, डिग्री तथा दो साल के डिप्लोमा मे प्रवेश लेने के बाद उसी वर्ष 30 सितम्बर तक या चालू सत्र मे पंजीकरण की अंतिम तिथि के 45 दिन के अंदर (जो भी बाद मे हो) तक जमा करना अनिवार्य है।
  • 12वी कक्षा का प्रमाणपत्र
  • किसी महाविधालय विश्वविधालय अन्य शैक्षणिक संस्थान मे स्नातक, डिग्री तथा दो साल के डिप्लोमा मे दाखिला लेने का प्रवेश शुल्क की रशीद तथा संस्थान का परिचय पत्र की छायाप्रति।
  • शपथ पत्र अपलोड करना होगा।

कन्या सुमंगला योजना के लिए पात्रता (Eligibility)

  • कन्या सुमंगला योजना में केवल उत्तर प्रदेश की लड़कियों को ही योजना का लाभ दिया जायेगा
  • बेटी के माता- पिता सरकारी कार्यरत नहीं होना चाहिए
  • लड़की को विद्यालय में अध्ययनरत होना अनिवार्य है

कन्या सुमंगला योजना ऑनलाइन आवेदन (Online Apply Process)

  • कन्या सुमंगला योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप “https://mksy.up.gov.in/women_welfare/index.php” पर जाएँ|
कन्या सुमंगला योजना Kanya Sumangala Yojana
  • अब आपको ‘Quick Links’  सेक्शन में जाकर ‘Citizen Services Portal’ ऑप्शन में “Apply Here” पर क्लिक करना है।
कन्या सुमंगला योजना Kanya Sumangala Yojana
  • अब नए पेज में आवेदक को कुछ जानकारी देनी होगी और अंत में ओटीपी के माध्यम से वेरिफिकेशन करना होगा
कन्या सुमंगला योजना Kanya Sumangala Yojana
  • अब नया पेज खुलेगा जिसमे आवेदक को रजिस्ट्रेशन करना होगा | नीचे स्क्रॉल कर के मैं सहमत हूँ ऑप्शन पर क्लिक करके “जारी रखें” बटन पर क्लिक करें
कन्या सुमंगला योजना Kanya Sumangala Yojana
  • सही ओटीपी डालने के बाद आवेदक पंजीकरण हो जायेगा और आपको एक यूजर आईडी मिलेगी | पासवर्ड वही रहेगा जो अपने चुना होगा
कन्या सुमंगला योजना Kanya Sumangala Yojana
  • सारी जानकारी सही से भरें और मांगे गए सारे Documents Upload कर दें | अंत में फॉर्म submit कर दें और एप्लीकेशन नंबर नोट कर लें |
  • ऐसा करने पर आपका कन्या सुमंगला ऑनलाइन आवेदन पूरा हो जायेगा |

Important Links

Leave a Comment