New-Project-22.webp

Mukhyamantri Pratigya yojna 2026 – हर महीने ₹6000 की इंटर्नशिप सहायता

Mukhyamantri Pratigya yojna 2026 : बिहार सरकार ने 1 जुलाई 2025 को मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत राज्य के युवाओं को इंटर्नशिप के दौरान हर महीने ₹6,000 तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्किल और रोजगार के लिए तैयार करना है। अगर आप एक स्टूडेंट है और इस योजना के लिए आवेदन करके लाभ प्राप्त करना चाहते है तो इस लेखा को अंत तक जरुर पढ़ें।

Mukhyamantri Pratigya yojna 2026: Overview

योजना का नाम: मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना
केटेगरी सरकारी योजना
शुरुआत: 1 जुलाई 2025
लाभार्थी: बिहार राज्य के युवा
उम्र सीमा: 18 से 28 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता: 12वीं, ITI, डिप्लोमा, स्नातक या स्नातकोत्तर
इंटर्नशिप अवधि:न्यूनतम 3 महीने, अधिकतम 12 महीने
ऑफिसियल वेबसाइट:cmpratigya.bihar.gov.in

💰 मासिक आर्थिक सहायता

  • 12वीं पास – ₹4,000 प्रति माह
  • ITI / डिप्लोमा – ₹5,000 प्रति माह
  • ग्रेजुएट / पोस्ट ग्रेजुएट – ₹6,000 प्रति माह

🎁 अतिरिक्त सहायता

  • अगर इंटर्नशिप अपने जिले से बाहर है – ₹2,000/माह (3 महीने तक)
  • अगर इंटर्नशिप राज्य से बाहर है – ₹5,000/माह (3 महीने तक)

भुगतान का तरीका – सभी लाभार्थियों को DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से बैंक खाते में राशि मिलेगी।

प्रतिष्ठान/उद्योग/नियोक्ता की पात्रता

  • प्रतिष्ठान कम से कम तीन वर्ष पुराना होना चाहिए तथा उसके पास ईपीएफओ, ईएसआईसी, जीएसटी, निगमन प्रमाणपत्र और बिहार से उद्योग आधार के लिए वैध पंजीकरण होना चाहिए।
  • कोई भी प्रतिष्ठान, उद्योग या नियोक्ता अपने पंजीकृत कुल जनशक्ति के अधिकतम 10% तक प्रशिक्षुओं को तैनात कर सकता है।
  • पात्र संस्थाओं/नियोक्ता का प्रकार
    • केवल बिहार के उन एमएसएमई को अनुमति दी जाएगी जो राज्य में पंजीकृत और संचालित हैं।
    • सरकारी संस्थाएं केवल बिहार राज्य से होंगी।
    • सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू), चाहे वे राज्य के भीतर हों या बाहर, प्रशिक्षुओं की तैनाती के लिए सीएम-प्रतिज्ञा योजना में भाग लेने के पात्र हैं।
    • देश के किसी भी राज्य के 250 करोड़ रुपये या उससे अधिक वार्षिक वित्तीय कारोबार वाले बड़े उद्योग सीएम-प्रतिज्ञा योजना में भाग लेने के पात्र हैं।

आवश्यक महत्वपूर्ण दस्तावेज़

  • आधार कार्ड – पहचान प्रमाण के लिए
  • आय प्रमाण पत्र – आर्थिक स्थिति दर्शाने के लिए
  • जाति प्रमाण पत्र – यदि लागू हो
  • निवास प्रमाण पत्र – बिहार का स्थायी निवासी होने का प्रमाण
  • शिक्षा से संबंधित दस्तावेज़ – 12वीं, ITI, डिप्लोमा या स्नातक प्रमाणपत्र
  • बैंक खाता पासबुक – भुगतान/स्टाइपेंड प्राप्त करने के लिए
  • हस्ताक्षर – डिजिटल या स्कैन किए हुए हस्ताक्षर
  • पासपोर्ट साइज फोटो – हाल की फोटो
  • मोबाइल नंबर – संपर्क के लिए
  • ईमेल आईडी – ऑनलाइन सूचनाओं के लिए

Mukhyamantri Pratigya Yojna Apply Online

यदि आप मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ – योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना सेक्शन खोजें – होमपेज पर CM प्रतिज्ञा योजना का लिंक मिलेगा उसपर क्लिक करें।
  • अप्लाई/रजिस्टर विकल्प चुनें – “Apply Now” या “Register” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरें – फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत, शैक्षिक और संपर्क जानकारी भरें।
  • दस्तावेज़ अपलोड करें – आवश्यक सभी दस्तावेज़ (जैसा कि ऊपर सूचीबद्ध हैं) को स्कैन करके अपलोड करें।
  • सबमिट करें – सभी जानकारी और दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद, फॉर्म को सबमिट करें।
  • स्थिति ट्रैक करें – आवेदन सबमिट करने के बाद ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं।

Some Important Links

Apply Online Click Here
Official WebsiteClick Here
Follow On InstagramClick Here
Follow On Facebook Click Here
Subscribe My ChannelClick Here

Leave a Comment